{"_id":"61cf4ad5aa1f2204f95248ee","slug":"raid-sultanpur-news-lko611405315","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह अवैध आरा मशीनों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह अवैध आरा मशीनों पर छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पांच स्थानों पर संचालित अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की। अवैध आरा मशीनों पर छापामारी कर उन्हें बंद करवाया गया। साथ ही लकड़ी कटान के उपकरण व मशीनें भी वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया। वन विभाग की कार्रवाई से आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
डीएफओ आनंदेश्वर प्रसाद के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को बल्दीराय तहसील में अवैध आरा मशीन संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा बाजार के पास दो, अरवल गौराबारामऊ गांव के पास तीन व आदमपुर गांव में संचालित एक आरा मशीन पर छापा मारा गया। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही आरा मशीन चलाने वाले मौके से भाग निकले। टीम ने मौके से लकड़ी काटने के उपकरण जब्त कर लिए। बरामद लकड़ी के संबंध में संबंधित आरा मशीन संचालकों को नोटिस दी गई है। वन विभाग की कार्रवाई से अवैध आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को की गई कार्रवाई में कोई पकड़ा नहीं गया है। छापामारी टीम में वन दरोगा डीपी पांडेय, सेक्शन प्रभारी बृजेश यादव, बीट प्रभारी राकेश पांडेय व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।