{"_id":"5fd108288ebc3e40a443a341","slug":"raid-at-nursing-home-sultanpur-news-lko5540146151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना चिकित्सक के नर्सिंग होम में मरीजों का होता मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना चिकित्सक के नर्सिंग होम में मरीजों का होता मिला इलाज
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। तहसील मुख्यालय पर संचालित नर्सिंगहोम में बिना चिकित्सक के मरीजों का इलाज होता पाया गया है। यह नजारा देख क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने तीन नर्सिंगहोम के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
बुधवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मोहम्मद इरशाद ने कस्बे में संचालित नर्सिंगहोम्स का निरीक्षण किया। उन्होंने तीन नर्सिंगहोम की जांच की, जिसमें दो में मरीज भर्ती मिले लेकिन कोई चिकित्सक नहीं था। एक नर्सिंगहोम में कोई मरीज भर्ती नहीं था। हालांकि वहां भी कोई चिकित्सक नहीं मिला।
इस पर आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित नर्सिंगहोमों से पंजीकरण मांगा। अस्पताल संचालक अपना पंजीकरण भी नहीं दिखा सके। बताया कि पंजीकरण व चिकित्सक नहीं मिलने पर संचालक को नोटिस दिया गया है। उनसे साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण समय पर नहीं देने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।