फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rahul Gandhi is demanding an account from the government, Pakistan is happy: Brij Bhushan

राहुल गांधी सरकार से मांग रहे लेखा-जोखा, खुश हो रहा पाकिस्तान : बृजभूषण

Sun, 25 May 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 25 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is demanding an account from the government, Pakistan is happy: Brij Bhushan
शहर के गोलाघाट ​स्थित अस्पताल में कार्यक्रम को संबो​धित करते पूर्व सांसद बृजभूषण​ शरण सिंह
सुल्तानपुर। अंतराष्ट्रीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह शनिवार को शहर के गोलाघाट स्थित एक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि राहुल गांधी भारत-पाक तनाव के बीच हुए सैन्य नुकसान का लेखा-जोखा मांग रहे हैं, और उनकी मांग पर पाकिस्तान खुश हो रहा है, अब राहुल को कौन समझाए कि जब मामला देश का हो तो धैर्य बनाकर रखना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के चार-छह साल के बयान देख लीजिए। यह कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि वह राहुल जैसे नेता को ढो रहे हैं। कहा कि राहुल कहते थे कि सरकार जो भी करेगी, हम उसके साथ हैं। आप (राहुल) ऐसा लेखा-जोखा मांगते हो, ऐसे प्रश्न करते हो, जिससे पाकिस्तान में खुशी की लहर दौड़ जाती है।
विज्ञापन

कहा कि अगर राहुल इस देश को अपना देश, देश की सेना को अपनी सेना मानते हो तो ऐसे सवाल नहीं करते। इसलिए राहुल के बयान की घोर निंदा करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed