{"_id":"228422361327d2328098743adaaf4b49","slug":"rahul-gandhi-extended-the-spirit-of-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने बढ़ाया कांग्रेसियों का हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल ने बढ़ाया कांग्रेसियों का हौसला
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीगंज
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के आखिरी दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेसियों की हौसला अफजाई की। सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद राहुल मीडिया से बात किए बिना सीधे दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अतिथि गृह में अमेठी निवासी युवक कांग्रेस कार्यकर्ता फैयाज उनसे मिलने पहुंचा। फैयाज ने राहुल को बताया कि शुक्रवार को उनका विरोध करने अमेठी पहुंचे भाजपाइयों की नारेबाजी का विरोध करने पर उसके खिलाफ अमेठी थाने में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
इस पर राहुल ने न सिर्फ फैयाज बल्कि उन सभी लोगों का साथ देने का वादा किया जो उनके साथ खड़े हैं। राहुल गांधी ने राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह से भी मुलाकात की। इस मौके पर जिन लोगों ने उनसे अपनी समस्याएं बताईं राहुल ने उनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में राहुल से मिलने पहुंचने वालों में राजीव गांधी आरोग्य योजना से जुड़े लोग भी शामिल रहे। गेस्ट हाउस से करीब 12 बजे निकले राहुल मीडिया से बात किए बिना दिल्ली रवाना हो गए।