फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ragini's punch will be seen in Serbia

सर्बिया में दिखेगा रागिनी के मुक्के का दम

Wed, 07 Aug 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ragini's punch will be seen in Serbia
सुल्तानपुर। जिले की बॉक्सिंग खिलाड़ी रागिनी उपाध्याय नित नए कीर्तिमान बना रही हैं। जल्द ही सर्बिया में उसके मुक्के का दम दिखेगा।
विज्ञापन

रागिनी का चयन 12 से 18 अगस्त के बीच सर्बिया में होने वाली इंटरनेशनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हुआ है। इस चैंपियनशिप में वे भारत की ओर से खेलेंगी।
जिले के फायर ब्रिगेड में तैनात सिपाही रविदत्त उपाध्याय की पुत्री रागिनी की दिलचस्पी बचपन से ही खेल में थी। उन्हें बॉक्सिंग का शौक था। उनके शौक को देखते हुए उनके पिता ने उन्हें खेलने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

छोटी सी ही उम्र में उनकी प्रतिभा दिखाई देने लगी। रागिनी ने 46 किग्रा भार वर्ग में जूनियर स्टेट चैंपियन बॉक्सिंग में अपना स्थान बनाया। वर्ष 2018 में चंडीगढ़ में हुई जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर उन्होंने जिले का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत पदक हासिल करने के बाद लौटने पर रागिनी का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं से उनका चयन नेशनल जूनियर कैंप में हो गया। इस समय रागिनी का रोहतक में चल रहे इंडिया कैंप में विशेष प्रशिक्षण चल रहा है।
सर्बिया में 12 से 18 अगस्त तक इंटरनेशनल जूनियर बाक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इस चैंपियनशिप में रागिनी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
वे 10 अगस्त को सर्बिया के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed