{"_id":"66c6337c73846e61ae0d92eb","slug":"question-papers-will-arrive-15-minutes-before-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-117692-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 15 मिनट पहले पहुंचेंगे प्रश्नपत्र, अभ्यर्थियों की होगी फोटोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 15 मिनट पहले पहुंचेंगे प्रश्नपत्र, अभ्यर्थियों की होगी फोटोग्राफी
Thu, 22 Aug 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में 23 अगस्त से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में केंद्रों तक परीक्षा सामग्री पहुंचाने के लिए जीपीएस लगे कंटेनर का प्रयोग किया जाएगा। बृहस्पतिवार से ही सभी परीक्षा केंद्रों को पुलिस अपने हाथ में ले लेगी।
परीक्षा केंद्रों में बिना प्रवेश पत्र और सघन जांच के कोई भी अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगा और बाहर निकलते समय भी उसे पुलिस जांच से गुजरना पड़ेगा। स्कूलों के सभी सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं, इसके अलावा भर्ती बोर्ड खुद अलग से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रहा है।
कमांड सेंटर में बने माॅनीटरिंग सेल से परीक्षा केंद्रों के अंदर की हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है। यहां तक कि केंद्रों के आस-पास लगे कैमरों को भी पुलिस ने अपने हाथ में ले लिया है और लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली के लिए सुबह 8:45 से 9:00 बजे और दूसरी पाली के लिए 1:45 बजे से 2:00 बजे प्रश्नपत्र पहुंचाए जाएंगे। समय से न तो पहले और न ही बाद में प्रश्नपत्र पहुंचे, इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। सख्त निर्देश है कि स्ट्रांग रूम से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र केवल 15 मिनट में पहुंच जाएं, इसके लिए स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को विशेष हिदायत दी गई है। इसके अलावा अगर किसी अभ्यर्थी ने ओएमआर शीट में एक भी गोला नहीं किया है तो सतर्कता बरतते हुए इसकी सूचना भर्ती बोर्ड को तुरंत देने के निर्देश हैं।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थी की फोटो ली जाएगी। अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच की जाएगी। पहचान होने के बाद ही केंद्र के अंदर जाने की अनुमति होगी। अन्यथा की स्थिति में आधार प्रमाणीकरण किया जाएगा। 72 अभ्यर्थियों पर एक बायोमीट्रिक कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।
मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत कोई भी अनधिकृत वस्तु अंदर न जाने पाए, इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। इसके लिए हर दिन सघन जांच की जाएगी। परीक्षा के दौरान केंद्र के आसपास यूपी-112 की गाड़ियां दो किनारों पर खड़ी रहेंगी जाे केंद्र के आसपास से निकलने वाले लोगों व वाहनों की निगरानी करेंगी और आपात स्थिति में सबसे पहले केंद्र पर पहुंचकर सूचना मुख्यालय पर देंगी।