{"_id":"5eb6c8fe8ebc3e9046022019","slug":"quarantine-problems-in-panchayats-increased-due-to-the-arrival-of-foreigners-sultanpur-news-lko5208875134","type":"story","status":"publish","title_hn":"परदेसियों के पहुंचने से बढ़ीं ग्राम पंचायतों में क्वारंटीन की दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परदेसियों के पहुंचने से बढ़ीं ग्राम पंचायतों में क्वारंटीन की दिक्कतें
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परदेसियों के पहुंचने से ग्राम पंचायतों के प्राथमिक विद्यालयों में क्वारंटीन की दिक्कतें बढ़ गई हैं। दूसरे प्रांतों व जनपदों से विभिन्न साधनों से पहुंच रहे परदेसियों को विद्यालयों में क्वारंटीन करने के लिए जगह की कमी पड़ती जा रही है।
यही नहीं ग्राम पंचायतों में झगड़ा-झंझट की नौबत तक आ जा रही है। स्थिति को देखते हुए कई ग्राम प्रधानों ने अधिकारियों से गुहार लगाई है। फिलहाल प्रशासन ने लेखपालों व ग्राम प्रधानों से विभिन्न साधनों से पहुंच रहे परदेसियों की सूची मांगने की बात कही है।
जिले में ट्रेन व बसों के अलावा बाइक, साइकिल, ट्रक, पैदल व अन्य साधनों से गैर प्रांतों व जनपदों के बड़ी संख्या में श्रमिकों के पहुंचने का क्रम जारी है। कई ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जहां शासन की ओर से भेजे जा रहे श्रमिक के अलावा भी 10-15 की संख्या में परदेसी चुपके से अन्य साधनों से पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
रोजगार की तलाश में बाहर गए परदेसियों के पहुंचने से ग्राम पंचायतों में अव्यवस्था हो रही है। चुपके से परदेसियों के पहुंचने से ग्राम पंचायतों के प्राथमिक विद्यालयों में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में जगह कम पड़ती जा रही है। यही नहीं परदेसियों के क्वारंटीन सेंटर में रोकने की ग्राम प्रधानों की कोशिश पर कई जगहों पर झगड़ा की नौबत तक आ जा रही है। चुपके से पहुंचने वाले परदेसियों की सूचना प्रशासन को नहीं होने से इनकी स्क्रीनिंग भी नहीं हो पा रही है।
शनिवार को पयागीपुर चौराहे से एक ट्रक करीब सैकड़ा भर मजदूरों को लेकर पूरब दिशा की ओर गया। जब तक पुलिस वाले इसे रोकने का प्रयास करते ट्रक आगे निकल गया। यह ट्रक कहीं बाहर से आ रहा था।
मोतिगरपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतिगरपुर पटखौली में ही चार लोग बाइक से पहुंच चुके हैं। ग्राम पंचायत में क्वारंटीन सेंटर नहीं होने से इन्हें घर के बाहर रोकने की दिक्कत आ रही है। बगल के गांव डींगुरपुर बनकेगांव में विभिन्न जगहों से कई परदेसी पहुंच चुके हैं।
संख्या ज्यादा होने से परदेसियों को विद्यालय में क्वारंटीन करने की दिक्कत आने लगी है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत कुमार का कहना है कि स्थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। एसडीएम से बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी।
ग्राम पंचायत पारसपट्टी में कई प्रांतों से विभिन्न साधनों से 15 लोग पहुंच गए हैं। प्रधान प्रतिनिधि आशीष सिंह ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में रोकने में बड़ा विरोध झेलना पड़ रहा है। बताया कि एसडीएम को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। अभी बात नहीं हो सकी है।
एसडीएम राम अवतार का कहना है कि विभिन्न साधनों से पहुंच रहे परदेसियों की सूचना लेखपालों व ग्राम प्रधानों से मांगी गई है। इनकी सूचना मिलते ही प्रशासन व्यवस्था कराएगा।