फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Quality of peanuts and wheat found bad

Sultanpur News: खराब मिली मूंगफली और गेहूं की गुणवत्ता

Thu, 20 Mar 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Quality of peanuts and wheat found bad
द्यमिता प्रेरणा महिला लघु उद्योग प्लांट में रखे खाद्यान्न का निरीक्षण करते ब्लॉक प्रमुख।
सुल्तानपुर। बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार में मानक के विपरीत खराब सामग्री उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। ब्लॉक प्रमुख ने नमूना लेकर जांच कराने के निर्देश दिए। बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख ने धनपतगंज के देहली बाजार स्थित उद्यमिता प्रेरणा महिला लघु उद्योग (टीएचआर) प्लांट में बाल पुष्टाहार की गुणवत्ता की बुधवार को जांच की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह प्लांट की जांच के लिए पहुंचे तो घंटों तक प्लांट का ताला नहीं खुला। बाद में डीसी एनआरएलएम केडी गोस्वामी और जिला प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव के पहुंचने पर ताला खोला गया। जांच में सामने आया कि प्लांट में उपयोग किया जा रहा गेहूं और मूंगफली मानक स्तर का नहीं था। खराब गुणवत्ता वाली मूंगफली को ट्रक में लदवाकर हटाया गया।
विज्ञापन

प्लांट में छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पोषाहार तैयार किया जाता है, जिसे बल्दीराय और धनपतगंज के बाल पुष्टाहार केंद्रों पर भेजा जाता है। फिर आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाया जाता है। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। इस प्लांट से 96.5 मैट्रिक टन गेहूं गायब होने का मामला प्रकाश में आया था, लेकिन उच्चाधिकारियों की लीपापोती के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य नंदकिशोर ने आरोप लगाया कि अगर इस प्लांट की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आ सकती हैं। डीसी एनआरएलएम केडी गोस्वामी ने कहा कि मौके पर जो भी कमी मिली है उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed