{"_id":"6190017172a40322b32e59c0","slug":"purvanchal-expres-way-sultanpur-news-lko6042965122","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीजी मुस्तैद, हवाई पट्टी की हेलीकॉप्टरों से पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीजी मुस्तैद, हवाई पट्टी की हेलीकॉप्टरों से पेट्रोलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री के 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम को देखते हुए शनिवार को एसपीजी की टीम अरवलकीरी करवत पहुंच गई। एडीजी एसपीजी ने अधिकारियों के साथ पीएम की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बैठक करने के बाद कार्यक्रम स्थल को अपने कब्जे में ले लिया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम व लड़ाकू विमानों की लैंडिंग को लेकर वायुसेना ने एयर स्ट्रिप की हेलीकॉप्टरों से पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। रविवार से एयर स्ट्रिप पर विभिन्न लड़ाकू विमानों के उतारने की योजना है। इसके पहले शुक्रवार की रात में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
कूरेभार के अरवलकीरी करवत में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को करेंगे। इस कार्यक्रम को देखते हुए शनिवार को एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के अधिकारी जिले में पहुंच गए। एडीजी एसपीजी ने शनिवार को अरवकलकीरी करवत स्थित कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ पीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। बैठक में सुरक्षा के संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी ली। एडीजी एसपीजी ने अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में कुछ तैयारियों के निर्देश दिए। बैठक में एसपीजी के आईजी, एसपी के साथ वायुसेना के अधिकारी, मंडलायुक्त अयोध्या, आईजी अयोध्या, डीएम रवीश गुप्ता, एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद एसपीजी ने पीएम के कार्यक्रम स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। एसपीजी के कब्जे में कार्यक्रम स्थल होने के बाद अब लोग बिना पास के नहीं पहुंच सकेंगे।
प्रधानमंत्री के लोकार्पण के दौरान एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों को उतारने के कार्यक्रम के मद्देनजर वायुसेना एयर स्ट्रिप के विधिवत ट्रायल में जुट गई है। इसके लिए वायुसेना की ओर से 14 नवंबर से ही अरवलकीरी करवत की हवाई पट्टी पर विभिन्न लड़ाकू विमानों को उतारने की योजना है। ये विमान एयर स्ट्रिप पर 16 नवंबर तक उतरेंगे। रोजाना लड़ाकू विमानों को उतार कर वायुसेना एयर स्ट्रिप व सुरक्षा को परखेगी। विमानों को रोजाना एयर स्ट्रिप पर उतारने के लिए वायुसेना ने हेलीकॉप्टरों से हवाई पट्टी की पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। शनिवार को भी वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने हवाई पेट्रोलिंग की।