{"_id":"5f049b5c8ebc3e42e303f035","slug":"punjab-national-bank-lost-10-lakh-due-to-fire-sultanpur-news-lko529644017","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगी आग से 10 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगी आग से 10 लाख का नुकसान
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में सोमवार की रात अचानक आग लग गई। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने आग की सूचना बैंक मैनेजर के साथ ही फायर विभाग को दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कादीपुर और सुल्तानपुर स्टेशन के फायर कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बैंक का फर्नीचर, सीलिंग, कंप्यूटर जल गया। बैंक मैनेजर के अनुसार आग से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के पीछे बिजली की शॉर्ट सर्किट का अंदेशा जताया जा रहा है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौराहे के समीप चांदा रोड पर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। सोमवार की रात लगभग 11 बजे बैंक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच पटेल चौक पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने आग लगने की सूचना फायर कर्मियों व बैंक मैनेजर आशीष अवस्थी को दी। सूचना मिलते ही मैनेजर भी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने पहुंचे कादीपुर स्टेशन के फायर कर्मियों ने सुल्तानपुर फायर स्टेशन से मदद मांगी।
सूचना के बाद सुल्तानपुर से भी फायर कर्मी मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बैंक मैनेजर ने बताया कि आग से बैंक के फर्नीचर, कंप्यूटर और सीलिंग जल गई है। आग से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। फिलहाल बैंक का स्ट्रांग रूम सुरक्षित बच गया।