फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pulses and vegetables prices rise.

फिर बढ़ी दाल और सब्जी की कीमतें

Thu, 16 Jun 2016 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 16 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Pulses and vegetables prices rise.
रुला रही महंगाई डायन - फोटो : अमर उजाला

अरहर दाल के साथ सब्जियों के दाम भी आम लोगों को रुलाने लगे हैं। दाल के स्थान पर विकल्प के रूप में इस्तेमाल होने वाली सब्जियां भी थाली से दूरी बनाने लगी हैं। खासतौर पर टमाटर के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। बाजार में अरहर दाल के बजाय चना और मटर दाल की डिमांड बढ़ी है।

विज्ञापन


 
बीते छह माह से दाल और सब्जियों के भाव उछाल मारने लगे हैं। अरहर की दाल वर्तमान में 150 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। चना और मटर की दाल के रेट में भी इजाफा हुआ है। चना की दाल 80-90 रुपये प्रति किलोग्राम व मटर की दाल 38-40  रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
विज्ञापन


राशन मंडी के व्यापारियों के मुताबिक अरहर की दाल के रेट में पिछले छह माह के भीतर कोई कमी नहीं आई है। इसका रेट थोड़ा बढ़ा ही है। गल्ला व्यापारी शंकरलाल कैलाशी ने बताया कि ग्राहक मटर और चने की दाल की खरीदारी पर ज्यादा जोर दे रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed