फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teacher pulled hair of girl stidents and beat them with sleeper in Sultanpur.

सुल्तानपुर: मिडडेमील की शिकायत पर शिक्षिका ने छात्राओं को बाल खींचकर पीटा, अनुदेशक को चप्पल लेकर दौड़ाया

Sat, 21 Oct 2023 03:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बल्दीराय (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्दीराय (सुल्तानपुर) Updated Sat, 21 Oct 2023 03:59 PM IST
सार

सुल्तानपुर के बल्दीराय में मिडडे मील योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर शिक्षिका ने छात्राओं को बुरी तरह पीटा और उनके बाल नोचे। उसने अनुदेशक को भी चप्पल लेकर दौड़ा लिया। शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
A teacher pulled hair of girl stidents and beat them with sleeper in Sultanpur.
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी की शिकायत के बाद जांच में गोलमाल की पुष्टि होने से नाराज प्रधानाध्यापिका ने छात्राओं की पिटाई कर दी। साथ ही अनुदेशक को भी चप्पल लेकर दौड़ा लिया। अनुदेशक ने थाने में तहरीर दी है। उधर, बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


बल्दीराय क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हलियापुर में बीते दिनों एमडीएम की जांच बीईओ रोजी सिंह ने की थी। प्रधानाध्यापिका शशिबाला एमडीएम में उपस्थित बच्चों से तीन गुना संख्या दर्ज कर रही थीं। इसकी शिकायत पर बीईओ ने 17-18 अक्तूबर को जांच की थी। शिकायत सही पाई गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अनुदेशक देवेंद्र मिश्र तभी से जो विद्यार्थी नहीं आते थे, उन्हें पंजिका पर अनुपस्थित कर देते थे। आरोप है कि इससे प्रधानाध्यापिका शशिबाला चिढ़ गईं। उन्होंने शुक्रवार को अनुदेशक को गाली देना शुरू कर दिया। प्रार्थना सभा में ही बालिकाओं का बाल पकड़कर मारना-पीटना शुरू कर दिया।

इसके बाद अनुदेशक देवेंद्र मिश्र को चप्पल लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। दूसरे अनुदेशक अनुराग मिश्र ने बताया कि उनको भी गाली दी और कहा कि तुम लोगों को बरबाद कर दूंगी व नवीनीकरण भी नहीं होने दूंगी।


इस बीच घटना का वीडियो भी वायरल होने लगा। सूचना पर बीईओ बल्दीराय रोजी सिंह भी विद्यालय पहुंचीं व पीड़ित छात्राओं का बयान लेना शुरू किया तो उनकी मौजूदगी में भी शिक्षिका ने छात्राओं को डांटकर कहा कि कमरे में जाओ नहीं तो बखिया उधेड़ दूंगी।

इस बीच कुछ अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। पीड़ित अनुदेशक ने और कई छात्राओं ने भी थाने पहुंच कर शिक्षिका के खिलाफ शिकायत की है। थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। उधर बीईओ रोजी सिंह की रिपोर्ट पर बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed