{"_id":"671166dced1c8f429a0e28e4","slug":"pulis-ne-daakhil-kee-chaarjasheet-police-filed-charge-sheet-sultanpur-news-c-103-1-slp1005-120937-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
Fri, 18 Oct 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अधिशासी अभियंता हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल में निरुद्ध सहायक अभियंता समेत दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। एससी-एसटी एक्ट की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश राकेश पांंडेय ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद अगली सुनवाई के लिए 31 अक्तूबर की तिथि नियत कर दी है।
बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जेल से दाेनों आरोपियों की पेशी कोर्ट में दर्ज की गई। बलिया जिले के रतसड़ कला गांव निवासी संतोष कुमार जिले में जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता की 17 अगस्त को बिनोबापुरी मोहल्ले में उनके आवास पर हत्या कर दी गई थी। बिहार के महिला कॉलेज रोड, मधुबनी निवासी एई अमित कुमार शाह और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बिहार के रोहतास थाने के कौचस छावनी रोड, वार्ड नंबर 13 निवासी प्रदीप राम को भी इस मामले में आरोपी बनाया है। दोनों को पुलिस ने 18 अगस्त को जेल भेज दिया था। सीओ सिटी प्रशांत सिंह ने आरोपी अमित कुमार शाह और प्रदीप राम के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।