फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Public entry will be restricted for 14 days in Kadipur tehsil

कादीपुर तहसील में 14 दिन प्रतिबंधित रहेगा जनता का प्रवेश

Wed, 08 Jul 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Public entry will be restricted for 14 days in Kadipur tehsil
सुल्तानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत वार्ड ब्वॉय का बेटा कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने आमलोगों के लिए स्थानीय तहसील को 14 दिन के लिए बंद कर दिया है। इसके साथ ही सीएचसी को दोबारा 48 घंटे के लिए बंद किया गया है। प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन की परिधि में आने वाले क्षेत्र में आवाजाही बंद कर दी है।
विज्ञापन

कादीपुर सीएचसी में कार्यरत एक वार्ड ब्वॉय के बेटे में मंगलवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी। वार्ड ब्वॉय परिसर में ही परिवार समेत रहता है। वार्ड ब्वॉय के बेटे में कोरोना की पुष्टि होने के बाद तहसील प्रशासन ने क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए दुकानें बंद कराते हुए आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में तहसील पड़ने से एसडीएम ने तहसील में 14 दिनों के लिए आमलोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सिर्फ तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य करने की इजाजत दी है। इसके साथ ही सीएचसी को भी 48 घंटे के लिए दोबारा बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइज कराने के बाद सीएचसी को 48 घंटे बाद फिर खोला जाएगा। इसके पहले सीएचसी के एक फार्मासिस्ट के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सीएचसी को 48 घंटे के लिए बंद किया गया था। पिछले सोमवार को ही इसका संचालन शुरू हो सका था। एसडीएम महेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील में 14 दिन तक आमलोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed