फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   PTM to be held every three months in council schools

Sultanpur News: परिषदीय स्कूलों में हर तीन माह पर होगी पीटीएम

Thu, 03 Sep 2026 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
PTM to be held every three months in council schools
सुल्तानपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) महज औपचारिकता नहीं रहेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने पीटीएम का स्वरूप बदलते हुए इसे हर माह के बजाय तीन माह में एक बार कराने का फैसला किया है। बैठक में बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और उपस्थिति के साथ विद्यालय के माहौल की समीक्षा होगी। इसकी निगरानी ऑनलाइन की जाएगी।
विज्ञापन


जिले के 2064 परिषदीय विद्यालयों में करीब दो लाख बच्चे पढ़ते हैं। विभाग का मानना है कि बच्चों को स्कूल भेजने तक अभिभावकों की जिम्मेदारी सीमित नहीं होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से पीटीएम में अभिभावकों की भागीदारी और जवाबदेही बढ़ाई जा रही है। पहले हर महीने होने वाली बैठकों में कई विद्यालयों में अभिभावकों की संख्या कम रहने से गतिविधियां औपचारिकता तक सिमट जाती थीं। हर तिमाही बैठक की अलग थीम तय की गई है।
विज्ञापन


बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि अक्तूबर में ‘आज की उपस्थिति, कल की प्रगति’, दिसंबर में ‘शिक्षा का सफर परिवार के संग’ और फरवरी में ‘मेरा विद्यालय, मेरी जिम्मेदारी’ थीम पर पीटीएम होगी। बैठकों की गतिविधियों और अभिभावकों की सहभागिता की प्रेरणा पोर्टल से ऑनलाइन निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल से गायब बच्चे, अभिभावकों से होगा जवाब-तलब

पीटीएम में बच्चों की अनियमित उपस्थिति के कारण तलाशे जाएंगे। अभिभावकों को बच्चों के साथ पर्याप्त समय बिताने, पढ़ाई के लिए प्रेरित करने और अभ्यास कार्य पूरा कराने के तरीके बताए जाएंगे। अनुशासन, स्वच्छता और जीवन कौशल पर भी चर्चा होगी।



19 कसौटियों पर भी होगी पड़ताल
अभिभावक विद्यालय भवन के कायाकल्प से जुड़े 19 पैरामीटर पर कमियां चिह्नित कर सुधार के सुझाव दे सकेंगे। अब पीटीएम में सिर्फ बच्चे की पढ़ाई नहीं, बल्कि स्कूल की व्यवस्था भी अभिभावकों की निगाह में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed