फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Provisional list published, 2,32,236 names deleted during verification

Sultanpur News: अनंतिम सूची प्रकाशित, सत्यापन में 2,32,236 नाम कटे

Wed, 24 Dec 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 24 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Provisional list published, 2,32,236 names deleted during verification
सुल्तानपुर। पुनरीक्षण अभियान के बाद पंचायत की अनंतिम मतदाता सूची का मंगलवार को प्रकाशन कर दिया गया। बूथों व ब्लॉकों पर मतदाताओं के निरीक्षण के लिए निर्वाचन कार्यालय ने तहसीलों को तीन सेट में सूची भेजी है।
विज्ञापन

इसमें एक सेट सूची तहसील, एक सेट ब्लॉक और एक सूची बीएलओ के पास रहेगी। पंचायत के लोग बीएलओ के पास मतदाता सूची देख सकते हैं।
प्रकाशित ग्राम पंचायत की अनंतिम सूची में अब 20,28,565 मतदाता हो गए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि घर-घर चले पुनरीक्षण अभियान में 3,23,416 नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। सत्यापन में 2,32,236 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। मृतकों का नाम हटाए जाने के बाद 91,180 मतदाता बढ़े हैं। अब 20,28,565 मतदाता हो गए हैं। अभियान में 44,758 का नाम संशोधित किया गया है। 30 दिसंबर तक लोग दावे-आपत्तियां कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed