फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

सराफ पर हमला, विरोध में बाजार बंद

Mon, 31 Oct 2022 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
protest
बिरसिंहपुर में जाम लगाए लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। बिरसिंहपुर बाजार में सोमवार सुबह कुछ लोगों ने एक सर्राफ की पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर सर्राफ को बचाने पहुंचे परिवार के एक युवक को भी पीटा। आरोप है कि हमलावर दुकान से दो सोने की चेन और उसका मोबाइल फोन भी छीन ले गए। घटना से नाराज व्यवसायियों ने बिरसिंहपुर बाजार पूरी तरह से बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने काफी मान-मनौव्वल की, लेकिन व्यवसायी शांत नहीं हुए। व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की। करीब पांच घंटे बाजार बंद होने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 11 नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया तब जाकर स्थिति सामान हुई और दुकानें खुलीं।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिरसिंहपुर बाजार में निखिलेश मोदनवाल की सराफा की दुकान है। क्षेत्र के कुछ लोग अक्सर दुकान पर पहुंचकर उधार में रुपये से लेकर आभूषण तक मांगते हैं। सोमवार सुबह निखिलेश मोदनवाल दुकान पर पहुंचे थे। आरोप है कि प्रिंस सिंह समेत 18 लोग दुकान पर पहुंचे और जबरन निखिलेश की दुकान बंद कराने लगे। निखिलेश ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उनकी पिटाई कर दी। निखिलेश की चीख-पुकार पर उन्हें बचाने परिवार का बंटी उर्फ बाल किशन पहुंचा तो हमलावारों ने उसे भी जमकर पीटा। आरोप है कि इस दौरान निखिलेश से दबंगों ने दो सोने की चेन और मोबाइल सेट भी छीन लिया।
विज्ञापन

इस घटना से नाराज बिरसिंहपुर बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और सड़क पर उतर आए। यातायात जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहपुर कोतवाल प्रेमचंद सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने व्यापारियों का समझाया कर शांत कराने का प्रयास लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव, जिला मंत्री शंकरलाल कैलाशी, तहसील प्रभारी राजेंद्र कसौधन आदि एसपी सोमेन बर्मा के पास पहुंच गए। प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी ने हमलावरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जयसिंहपुर कोतवाल ने प्रिंस समेत 11 नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ घटना का केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद व्यापारी शांत हुए और पांच घंटे बाद दुकानें के शटर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed