फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

आशा बहुओं ने कलेक्ट्रेट गेट बंद कर किया प्रदर्शन

Fri, 31 Dec 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
protest
सुल्तानपुर में प्रदर्शन करतीं आशा बहुएं। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। मांगों को लेकर आंदोलित आशा बहुओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट गेट बंद करके प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका ज्ञापन लेकर शासन को भेजने का आश्वासन दिया। इस बीच आशाओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

मांगों को लेकर कई दिनों से धरनारत आशा बहुओं ने अपने क्रमिक आंदोलन के तहत तिकोनिया पार्क में धरना दिया। धरने के दौरान सरकार पर मांग पूरी नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आशाएं विभिन्न स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के संचालन में लगाई जा रही हैं। इसके बाद भी उन्हें उचित मानदेय व अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पदाधिकारियों ने सरकार को आशा विरोधी बताते हुए नारे लगाए। जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचकर आशाओं ने गेट बंद करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। आशाओं ने यहां भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आशाओं का ज्ञापन लेकर उसे शासन तक भेजवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आशाएं वापस हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed