फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

किसानों ने निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा

Fri, 03 Dec 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
protest
सुल्तानपुर। जिले का गन्ना हैदरगढ़ चीनी नहीं भेजे जाने के विरोध में जिला पंचायत परिसर में स्थित गन्ना कार्यालय के सामने धरना दे रहे किसानों ने बृहस्पतिवार को जिला गन्ना अधिकारी की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। किसानों ने आगामी दिनों के कार्यक्रम की योजना भी बना ली है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले गन्ना अधिकारी कार्यालय के सामने किसान जिले का गन्ना हैदरगढ़ चीनी नहीं भेजे जाने के विरोध में कई दिन से धरना दे रहे थे। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे किसान आक्रोशित हो गए। किसानों ने जिलाध्यक्ष रामप्यारे वर्मा व मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह की अगुवाई में जिला गन्ना अधिकारी की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो किसान हैदरगढ़ चीनी मिल को गन्ना नहीं देना चाह रहे हैं, उनका रकबा कम लिखा गया है। इस मौके पर शकील अहमद कुरैशी, देवेंद्र बहादुर सिंह, शिवकुमार सिंह, अरविंद सिंह, अशोक पांडेय समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed