फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

करंट से झुलसे संविदा कर्मी की उपचार के दौरान मौत

Mon, 04 Oct 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
protest
सुल्तानपुर। पांच माह पूर्व हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे संविदा कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद ग्रामीण शव लेकर बेदूपारा के पास स्थित अधिशाषी अभियंता के दफ्तर पहुंच गए और शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन

लंभुआ क्षेत्र के गोथुआ जागीपुर निवासी विद्युत संविदा कर्मी अनिल प्रजापति गत सात मई को उपकेंद्र शिवगढ़ से शटडाउन लेकर हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा था। तभी बिजली की सप्लाई चालू हो जाने से अनिल को करंट लग गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान पीजीआई में उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार की शाम ग्रामीण शव लेकर बेदूपारा के पास स्थित अधिशाषी अभियंता के दफ्तर पहुंच गए और शव गेट के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि परिवार के भरण पोषण के लिए उचित इंतजाम किए जाएं। ग्रामीणों ने बताया कि अनिल परिवार में मात्र कमाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed