फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

महंगाई के खिलाफ बैलगाड़ी व तांगे पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 13 Jul 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
protest
सुल्तानपुर। बढ़ती महंगाई व पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने अनोखे अंदाज में बैलगाड़ी व तांगे पर सवार होकर शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने सरकार पर टैक्स बढ़ाकर जनता को लूटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सोमवार को मंहगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी से कांग्रेसियों का जुलूस राहुल चौराहा, बाधमंडी चौराहा, दरियापुर तिराहा, पंचरास्ता, जिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टेशन, विकास भवन, डाकखाना चौराहा होते हुए वापस आकर जिला कांग्रेस कमेटी में समाप्त हुआ। प्रदर्शन में कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों से जुड़े कांग्रेसियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पेट्रोल, डीजन व रसोई गैस के मूल्य वृद्घि के खिलाफ बैलगाड़ी व तांगों पर बैठकर कांग्रेसियों ने शहर में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। इस दौरान पैदल मार्च में शामिल कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार प्रदेश में महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम रही है। अंतर्राष्ट्रीय मूल्य घटने के बावजूद भारी भरकम टैक्स लादकर तेल को महंगे दाम पर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी बैलगाड़ी व तांगे पर सवार होकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने कहा कि प्रदेश के करोड़ों युवा बेरोजगार बैठे हैं। महंगाई ने उनके परिवार पर गंभीर असर डाला है। बढ़ती महंगाई से आज का युवा कराह रहा है। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष मकसूद आलम, युवा कांग्रेस नेता जीशान अहमद, प्रवक्ता नफीस फारुकी, लाल पद्माकर सिंह, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुब्रत सिंह सनी, मो. कमर खां, विजय पाल, रेनू श्रीवास्तव, मोहित तिवारी, शकील अंसारी, आवेश अहमद समेत कई कांग्रेसी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed