{"_id":"5e613ee38ebc3ec7490d9649","slug":"protest-sultanpur-news-lko5122544175","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर। किसान समस्याओं को लेकर गुरुवार को भाकियू (अंबावत) की ओर से तहसील मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने किसानों की समस्याओं से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए उनके निराकरण की मांग की। इस दौरान तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया।
गुरुवार को जयसिंहपुर तहसील मुख्यालय के निकट भाकियू (अंबावत) की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए संगठन के जिला उपाध्यक्ष बाबा संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि बिरसिंहपुर में 100 बेड के चिकित्सालय का निर्माण तो पूरा हो गया है लेकिन इसका संचालन अभी तक शुरू नहीं कराया जा सका है।
उन्होंने क्षोभ जताते हुए कहा कि बगिया चौराहे से बिरसिंहपुर मार्ग की दशा अत्यंत खराब हो चुकी है। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। सड़क की खस्ताहाल स्थिति से अक्सर लोग चोटहिल भी होते रहते हैं। बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूपेश शुक्ल ने कहा कि किसान समस्याओं के निस्तारण के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों को प्रदेश महासचिव राम कृपाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान तहसीलदार शैलेंद्र चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जयसिंहपुर तहसील अध्यक्ष राज नारायण तिवारी, राम सुरेश यादव, गिरिजा शंकर तिवारी, संजय मिश्र, राम नायक तिवारी, राम विशाल यादव, देवता शुक्ला व गौरी शंकर पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।