फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest of sp

नागरिकता कानून को लेकर सपाइयों ने दिया धरना

Fri, 20 Dec 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
protest of sp
सुल्तानपुर। नागरिकता कानून, महंगाई और अन्य मुद्दों पर बृहस्पतिवार को सपाइयों ने पार्टी कार्यालय के सामने धरना दिया। धारा 144 लागू होने के कारण जिला प्रशासन ने धरना दे रहे सपाइयों को सुपर मार्केट से बाहर नहीं निकलने दिया। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सपाइयों ने डीएम को दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय के ठीक नीचे सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव के नेतृत्व में सपाई धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर ने आरोप लगाया कि कि उत्तर प्रदेश में इस समय अराजकता की स्थिति है।
विज्ञापन

किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी, छात्र, बालिकाएं, अल्पसंख्यक सभी वर्ग दहशत भरे आर्थिक संकट से जूझ रहे है। पूर्व विधायक अनूप संडा ने कहा कि किसान बदहाली का शिकार है। सभी ओर से उसका उत्पीड़न हो रहा है। गन्ना, धान, आलू की खेती करने वाले किसान संकट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। पूर्व सांसद ताहिर खां ने कहा कि गन्ना पेराई सीजन 2016-2017 में 315 रुपये प्रति क्विंटल था और आज तीन वर्ष बाद भी भाजपा सरकार में गन्ना मूल्य लगभग 325 रुपये प्रति क्विंटल है। यह तीन वर्ष में सिर्फ 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा है।
पूर्व विधायक राम चंदर चौधरी ने धरने में मांग की कि प्रदेश में दुष्कर्म व हत्याओं के दोषियों को घटना के 30 दिन के अंदर दंड देने का कार्य किया जाए। सपा के पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने सरकार से भारी ओलावृष्टि से किसानों को हुई क्षति पूर्ति का प्रबंध किए जाने की मांग की। धरने का बाद सपाई प्रदर्शन के मूड में थे लेकिन पुलिस ने उन्हें साफ मना कर दिया।
पदाधिकारियों की मांग पर डीएम सी. इंदुमती खुद धरनास्थल पर पहुंचीं। सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने राज्यपाल को संबोधित 18 सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया। इस मौके पर सपा जिला महासचिव अहमद खां, अफजाल अंसारी, सलाहुद्दीन अहमद, ज्ञान प्रकाश यादव, धर्मेंद्र सिंह बबलू आदि मौजूद रहे।

छावनी में तब्दील रहा सुपर मार्केट
सपा के धरने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट रहा। कलेक्ट्रेट से लेकर डाकखाना चौराहा और सुपर मार्केट में बड़ी संख्या में पुलिस ने डेरा डाल रखा था। एसपी हिमांशु कुमार खुद इसकी मॉनीटरिंग कर रहे थे। धरने के बाद सपाई प्रदर्शन करना चाह रहे थे लेकिन अधिकारियों ने उन्हें सख्ती से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed