फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest by contract basis worker developed difficulties now

संविदा कर्मियों के धरने से अब दिक्कतें शुरू

Mon, 05 Sep 2022 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
protest by contract basis worker developed difficulties now
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। दो माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज विद्युत संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार रविवार को और तेज क्या हुआ कि जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर संकट मंडराने लगा है। उपकेंद्र पर संविदा कर्मियों ने दूसरे दिन भी धरना दिया। उनके कार्य बहिष्कार से अब बिजली आपूर्ति व्यवस्था बरकरार रखने में दिक्कत शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मियों को कंपनी की ओर से दो माह से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। मांग के बावजूद मानदेय समय पर नहीं मिलने से संविदा कर्मियों ने शनिवार से कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया है। रविवार को दूसरे दिन भी उपकेंद्र पर संविदा कर्मियों का धरना जारी रहा। संविदा कर्मियों के धरने से ग्रामीण क्षेत्रों की फॉल्ट बिगड़ने पर काफी समय से नहीं दूर हो पा रही है।
विज्ञापन

मरम्मत के लिए कर्मी देर से पहुंच पा रहे हैं। उपकेंद्र पर खराब पैनल बदलने का कार्य भी धरने के चलते बाधित चल रहा है। जुगाड़ से कई दिनों से उसे संचालित किया जा रहा है। अवर अभियंता आदिल ने बताया कि संविदा कर्मियों को मानदेय ओरिएन कंपनी की ओर से दिया जाता है। कंपनी को इस संबंध में निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed