फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Protest against the citizenship law, uproar

शरारती तत्वों ने पुलिस पर किया पथराव

Fri, 20 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Protest against the citizenship law, uproar
सुल्तानपुर। नागरिकता कानून के विरोध में जुमे की नमाज के बाद शहर के ईदगाह, जमाल गेट और बाधमंडी इलाके में लोग उग्र हो गए। जमालगेट पर लोग सड़क पर उतर आए और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एएसपी सिटी पुलिस के साथ जमालगेट के पास पहुंच गईं तो कुछ शरारती तत्वों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख एसपी ने खुद मोर्चा संभाला और पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर डट गए।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने जमालगेट के पास पत्थरबाजों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। पुलिस की सख्ती के बाद पत्थरबाज तितर-बितर हो गए।
शुक्रवार को शहर में गड़बड़ी की आशंका के इनपुट के बाद बृहस्पतिवार की रात से ही पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया था। रात में ही मस्जिदों के मौलानाओं के साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील खी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ही शहर के ईदगाह, चौक, बाधमंडी, जमालगेट, खैराबाद, अन्नू चौराहा, रोडवेज के पास पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए थे। दोपहर बाद जैसे ही जुमे की नमाज अदा हुई तो लोग नारेबाजी करते हुए सड़कों पर आने लगे।
इस दौरान ईदगाह के पास करीब चार हजार लोग पुलिस के सामने डट गए। पहले से ही सतर्क पुलिस ने ईदगाह के पास मौजूद लोगों को वहीं पर ही सीमित कर दिया। दूसरी तरफ जमाल गेट के पास सैकड़ों की संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर पड़े।
सूचना मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच र्गइं। इस दौरान नारेबाजी कर रहे लोगों के बीच में छिपे शरारती तत्वों ने एएसपी सिटी को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी।
पत्थरबाजी में एएसपी सिटी को पत्थर लगा और कुछ पुलिस कर्मी को भी चोटें आईं। इसकी सूचना मिलते ही एसपी हिमांशु कुमार खुद जमाल गेट के पास पहुंच गए। एसपी ने शरारती तत्वों को पुलिस कर्मियों से घेरवाना शुरू कर दिया।
लोगों की संख्या बढ़ती देख पुलिस कर्मियों ने पत्थरबाजों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। उसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस कर्मी वीडियो और फोटो की मदद से उन्हें चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
सीओ लंभुआ विजय मल्ल यादव पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ शहर के ईदगाह और जमालगेट के पास पहुंच गए। सीओ ने खुद माइक संभाला और लोगों से सड़क से तत्काल हटते हुए घरों में जाने को कहा। सीओ की अपील का असर भी हुआ और जो लोग सड़कों पर उतरकर माहौल खराब कर रहे थे, वे हट गए।

सुल्तानपुर। हाई अलर्ट को देखते हुए शुक्रवार को हड़ताल पर चल रहे लेखपालों ने भी जिला प्रशासन का साथ दिया। लेखपालों ने मात्र एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद खुद प्रशासन के साथ हो लिए। लेखपाल भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तनाव पूर्ण इलाके में पहुंचे और पल-पल की जानकारी अधिकारियों से साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed