फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Protest against the attack on the convoy

Sultanpur News: काफिले पर हमले का विरोध, प्रदर्शन

Mon, 14 Sep 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Protest against the attack on the convoy
शहर में प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में रविवार को शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष राजकुमार भीम के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि रविवार को चंद्रशेखर आजाद गोंडा में विनोद साहनी की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि रामनगर के पास कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पत्थर और जूते फेंके। आरोप है कि पुलिस बल व अधिकारी मौजूद होने के बावजूद हमलावरों को नहीं रोका गया। लौटते समय काफिले की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। जिलाध्यक्ष ने बाराबंकी पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। इस मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed