फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Protest against electricity crisis

ढाखापुर उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Tue, 09 Aug 2016 10:26 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 09 Aug 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Protest against electricity crisis
हजारों की आबादी बिना बत्ती - फोटो : अमर उजाला

पिछले 48 घंटे से कोइरीपुर नगर पंचायत समेत 24 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। ढाखापुर उपकेंद्र पर लगा ट्रांसफार्मर तकनीकी खामी के चलते फुंक गया। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की लचर कार्यशैली से आक्रोशित बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने मंगलवार को उपकेंद्र पर पहुंच प्रदर्शन किया। जानकारी होने पर पहुंचे अधिकारियों ने समस्या के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।

विज्ञापन



क्षेत्र के कोइरीपुर नगर पंचायत समेत अन्य 24 गांवों में ढाखापुर स्थित उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है। रविवार को ढाखापुर स्थित उपकेंद्र पर लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर तकनीकी कमी के चलते जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से कोइरीपुर नगर पंचायत समेत 24 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत अधिकारियों से की। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर की न मरम्मत कराई और न ही नया ट्रांसफार्मर लगवाया।
विज्ञापन


बिजली नहीं मिलने से तकरीबन 70 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। लोग पिछले 48 घंटे से बगैर बिजली के रहने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद अधिकारियों के रवैये से नाराज उपभोक्ताओं ने मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर दिया। प्रधान केशरी यादव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। सूचना पर अवर अभियंता सुरेंद्र यादव, सहायक अभियंता अनिल कुमार वर्मा ढाखापुर उपकेंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर की जांच करने के बाद उसे कंडम घोषित कर दिया।  प्रदर्शन करने वालों में दिनेश पाठक, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना यादव, उमेश शर्मा, इश्तियाक अहमद, राकेश चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed