फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Protest against Counting and Result

मतगणना में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन, जाम

Tue, 03 Nov 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Tue, 03 Nov 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 31 के प्रत्याशी समथकों ने हारे हुए प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को बवाल कर दिया। प्रत्याशी समर्थकों ने अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर स्थित टीकरमाफी बाजार में जाम लगाकर शासन पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन


समर्थकों का आरोप था कि 189 वोट से जीते हुए प्रत्याशी के बजाय सत्ता के दबाव में सपा समर्थित प्रत्याशी को गलत तरीके से जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया। प्रत्याशी के समर्थन में बाजार के व्यापारी भी उतर आए। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। घंटों चले प्रदर्शन के बाद एसडीएम गौरीगंज और सीओ अमेठी के समझाने के बाद दोपहर करीब दो बजे जाम खुल सका। चार घंटे लगातार चले जाम से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन



ब्लॉक भादर और संग्रामपुर को मिला कर बने जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 31 में मतगणना चार्ट ही बदल देने का गंभीर आरोप लगा है। इस वार्ड से शंभू यादव और इंद्रजीत यादव उर्फ जीते चुनाव लड़े थे। इंद्रजीत के मुताबिक सोमवार को भादर ब्लॉक पर समाप्त हुई मतगणना में आरओ ने उन्हें 3944 और सपा समर्थित शंभू यादव को 3755 मत मिलने की घोषणा की थी। इस हिसाब से वे 189 वोट से विजयी हुए थे। जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद आरओ ने सत्ता के दबाव में तीन घंटे तक एक कमरे में बैठकर मतगणना का क्रमवार तैयार चार्ट बदलकर हारे हुए प्रत्याशी शंभू यादव को चार मतों से विजयी घोषित कर दिया। जिला मुख्यालय पर इंद्रजीत व उनके समर्थक मतगणना केंद्र पर तैयार चार्ट दिखाने की मांग करते रहे लेकिन उनकी न तो आरओ ने सुनीं और न ही जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ने इस पर ध्यान दिया। इस बात से आक्रोशित इंद्रजीत यादव समर्थक मंगलवार को सड़क पर उतर आए। समर्थकों ने टीकरमाफी बाजार पहुंचकर अमेठी-दुर्गापुर सड़क मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही पहले एसओ संग्रामपुर, सीओ अमेठी आरके चतुर्वेदी और तहसीलदार राम कुमार ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे डीएम और भादर के आरओ को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। उसके बाद  डीएम की प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम गौरीगंज वंदिता श्रीवास्तव पहुंचीं। वंदिता ने प्रदर्शनकारियों और इंद्रजीत के परिवारीजनों से वार्ता कर उनका शिकायती पत्र लेकर आयोग को भेजने की बात कही। इसके बाद एक बार जाम हटा लेकिन प्रदर्शनकारी दोबारा जाम लगाकर बैठ गए। इन लोगों ने दूसरी मांग रखी कि मतगणना के समय तैयार पुराना चार्ट उन्हें उपलब्ध कराया जाए। वंदिता ने जब इसका भी आश्वासन दिया तब जाकर प्रदर्शनकारी वहां से हटे।


आरोप निराधार :डीएम

इस बाबत जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी ने मतगणना में धांधली के आरोप को सिरे से नकार दिया। कहा कि आरओ ने जो निर्णय किया है। उसी के मुताबिक प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed