फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Protest against Citizenship Amendment Act, clash with police

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प

Mon, 16 Dec 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Protest against Citizenship Amendment Act, clash with police
सुल्तानपुर। नागरिकता संशोधन एक्ट की तपिश जिले में भी पहुंच गई है। सोमवार को बिल के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने जा रहे लोगों को पुलिस ने सूचना लगते ही रोक लिया।
विज्ञापन

रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। हालांकि पुलिस ने उन्हें रोककर वापस कर दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पांचोपीरन के पास से सैकड़ों लोग नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने निकले थे। उनके कलेक्ट्रेट की ओर से जाने की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने गोलाघाट के पास ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया व ज्ञापन लेने की बात करने लगे। प्रदर्शनकारी इस पर राजी नहीं हुए और वे कलेक्ट्रेट जाने पर अड़े रहे।
कलेक्ट्रेट जाने से रोकने पर पुलिस से प्रदर्शनकारियों की झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर वापस कर दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी नजर रखे हैं। नगर कोतवाल केबी सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को रोककर उन्हें वापस कर दिया गया।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने मौके से ही वापस कर दिया। ज्ञापन लेने मैं मौके पर गया था। ज्ञापन के मामले में प्रदर्शनकारियों में आपस में ही सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed