{"_id":"6398bd416be8fa7ff02f4e6f","slug":"property-attached-sultanpur-news-lko6617053108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शराब माफिया की 42 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शराब माफिया की 42 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
भरखरे गांव में सोमवार को कुर्की करते अधिकारी।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अवैध शराब के कारोबार से संपत्ति अर्जित करना शराब माफिया को महंगा पड़ गया। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को शराब माफिया की 42 लाख 20 हजार रुपये की चल व अचल संपत्ति को सीओ ने राजस्व टीम के साथ कुर्क कर दिया।
पुलिस के मुताबिक शिवगढ़ क्षेत्र के भरखरे गांव निवासी राम बहादुर सिंह अवैध शराब के धंधे में लिप्त है। राम बहादुर ने लाखों रुपये की अवैध संपत्ति बनाई है। जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार गरिमा भार्गव और क्षेत्राधिकारी लंभुआ राधेश्याम शर्मा मंगलवार को थानाध्यक्ष अशोक सिंह के साथ गांव पहुंच गए।
सीओ ने शंभूगंज के निकट खानपुर गांव में राम बहादुर की पत्नी रीता सिंह के नाम जमीन व मकान कुर्क की। इसके साथ ही एसयूवी, कार और बाइक को जब्त कर लिया। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत 42 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।