फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Proper diet and exercise will keep the body healthy

उचित खानपान व व्यायाम से शरीर रहेगा स्वस्थ : डॉ. सरिता

Mon, 15 May 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Proper diet and exercise will keep the body healthy
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में शारीरिक शिक्षा विभाग, मनोविज्ञान विभाग एवं गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को साप्ताहिक कार्यशाला का आयोजन हुआ। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित कार्यशाला का विषय वेट लॉस एवं इट्स चैलेंजेस रहा।
विज्ञापन



मुख्य वक्ता डायटीशियन डॉ. सरिता ईराज ने वजन कम करने की चुनौतियां व तरीके, अधिक वजन के दुष्प्रभाव, मेटाबोलिज्म के कार्य, संतुलित आहार व इनके प्रकार तथा सामान्य जीवनचर्या में संतुलित स्वास्थ्य को बनाए रखने के उपाय आदि पर लोगों का ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि वजन बढ़ने से हमारा मेटाबोलिक सिस्टम धीमा होने लगता है। इससे हार्मोनल डिसबैलेंस की स्थिति आ जाती है और धीरे-धीरे हम बीमारी की तरफ बढ़ जाते हैं। संतुलित वजन के लिए बॉडी मास इंडेक्स जानना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्कशॉप में संस्थान के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह, उप प्राचार्य प्रो सुशील सिंह, प्रो. राधेश्याम सिंह, प्रो. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. ओवैद अख्तर, डॉ. संजय कुमार, प्रो. किरण सिंह, वंदना सिंह, अनिल सिंह व डॉ. अतुल मिश्र के साथ ही छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed