{"_id":"654540f8b1099e6ff400b376","slug":"projects-built-on-fuel-and-grains-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-4906-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ईंधन व मोटा अनाज पर बनाए प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ईंधन व मोटा अनाज पर बनाए प्रोजेक्ट
Sat, 04 Nov 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शुक्रवार को बच्चों ने 50 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना विषय पर 20 स्कूलों के बच्चों ने प्रोजेक्ट बनाए।
केएनआईसी करौंदिया की आर्या गर्गवंशी व दिव्या तिवारी ने मोटा अनाज पर प्रोजेक्ट बनाया। श्री विश्वनाथ इंटर काॅलेज कलान के बारहवीं की मीनाक्षी अग्रहरि ने पराली से ईॊधन बनाने का प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इसी विद्यालय के बारहवीं के छात्र सुशील शर्मा व प्रियांशु चौधरी ने तकनीकी नवाचार द्वारा प्रदूषण कम करने का प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इस तकनीक से दूषित वायु को इकट्ठा कर उन्हें अलग-अलग गैसों में विभक्त किया जा सकेगा। इन गैसों का उपयोग विभिन्न उद्योगों में किया जा सकेगा। इसका प्रयोग उर्जा निर्माण में भी किया जा सकता है।
मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ़ एसबी सिंह व प्राचार्य प्रो़ दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बच्चों से प्रोजेक्ट की जानकारी ली। कार्यक्रम का संचालन डॉ़ प्रीति प्रकाश व करुणवीर सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अंबरीष सिंह, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. आकाश मौर्य, डॉ. प्रज्ञा बरनवाल, डॉ. आलोक वर्मा व डॉ. संतोष कुमार शुक्ल शामिल रहे।
विज्ञापन
सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिया गया। चार प्रोजेक्टों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस दौरान विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, चौरसिया गोरखनाथ, अंकित सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।