{"_id":"67549b4c52b43cf48a0c3f24","slug":"procession-taken-out-in-memory-of-fatima-anjumans-shouted-slogans-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-123484-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फातिमा की याद में निकाला गया जुलूस, अंजुमनों ने की नौहाख्वानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फातिमा की याद में निकाला गया जुलूस, अंजुमनों ने की नौहाख्वानी
Sun, 08 Dec 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
जुलूस में शामिल लोग
बंधुआकलां (सुल्तानपुर)। हजरत मोहम्मद साहब की बेटी फातिमा जहरा की शहादत पर शुक्रवार रात क्षेत्र के जूड़ूपुर स्थित इमाम बारगाह में मजलिस हुई। मजलिस को मौलाना ने संबोधित किया। इसके बाद जुलूस निकाला गया, जिसमें अंजुमनों ने नौहाख्वानी की।
क्षेत्र के जुड़ूपुर में हजरत मोहम्मद साहब की बेटी व कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन (अलैहिस्सलाम) की मां फातिमा जहरा की याद में मजलिस हुई। निकाले गए जुलूस में मौलाना सैयद असगर अली जैदी ने अपने कलाम पेश किए। जुलूस में अंजुमन शब्बीरिया जुड़ूपुर व गौहर सुल्तानपुरी ने नौहाख्वानी की।
नौहाख्वानी सुनकर सभी की आंखें नम हो गईं। इस मौके पर हसनैन जैदी, फयाज जैदी, अली अब्बास, अलीशान जैदी, मोहम्मद हैदर जैदी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह जानकारी हुसैनी आर्मी के अध्यक्ष फजल रिजवी फैज ने दी।