{"_id":"595921384f1c1b1d4d8b4601","slug":"procession-against-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद मुर्दाबाद-हिंदुस्तान जिंदाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद मुर्दाबाद-हिंदुस्तान जिंदाबाद
Amarujala Bureau
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
आतंकवाद विरोधी नारे लगाए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद के खिलाफ रविवार को शिया समुदाय ने अमहट में शांति जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल उलमा, मौलाना, शायरों, प्रबुद्घजन व अंजुमनों ने आतंकवाद मुर्दाबाद-हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। जुलूस के बाद प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया।
विज्ञापन
हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को आतंकवाद के विरोध में अमहट से शांति जुलूस निकाला गया। जुलूस में मौलाना कल्बे हसनैन, मौलाना मो. जाफर, मौलाना तौसीफ हुसैन, मौलाना खादिम हुसैन, मौलाना नकी रजा, मौलाना बबर अली, मौलाना शकील अहमद, मौलाना सिब्तैन, मौलाना शेर हैदर, मौलाना असगर नकी, मौलाना कौसर जैदी, हसन अब्दुल कासिम, मो. सकलैन, मुन्ने हसन समेत कई मौलाना शामिल हुए।
विज्ञापन
हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खां के नेतृत्व में दोपहर बाद हुसैनिया नौतामीर अमहट से निकला जुलूस हुसैनिया बख्शी खां तक लाया गया। उधर, अंजुमने मोहम्मदिया एंड सिपाहे अब्बासिया बेलहरी सादात की अगुवाई में रविवार को जुलूस निकाल आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर अंजुमन के अध्यक्ष सैय्यद मजहर हुसैन, मौलाना असद अब्बास, मौलाना ताहिर अब्बास, अख्तर हुसैन, हाशिम अली, दयाराम तिवारी, हाजी मुश्ताक हुसैन, अकबर हुसैन, रियासत अली, जगदीश मिश्र, जकी हैदर, रोशन समेत कई लोग मौजूद रहे।