फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   prisoner serving life sentence in Sultanpur dies son accuses hospital administration

UP News: आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत, बेटे ने चिकित्सालय प्रशासन पर लगाए आरोप

Sat, 18 Jan 2025 09:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 09:30 PM IST
सार

सुल्तानपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत हो गई। बेटे ने चिकित्सालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
prisoner serving life sentence in Sultanpur dies son accuses hospital administration
सुल्तानपुर जेल - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी में सुल्तानपुर के अमहट जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी की तबियत खराब होने के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए। सूचना के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियो ग्राफी कराते हुए मृतक का पंचनामा कराया गया। इसके बाद पैनल गठित करते हुए पोस्टमार्टम के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के अमहट जेल का है। जहां रामनगर इमलिया गांव मे एक दशक पूर्व गांव के मेले के दौरान हुई फौजी अजय सिंह की हत्या के मामले में सजा काट रहे सत्यनारायण सिंह की बीते दिनों तबीयत बिगड़ गई थी। 
विज्ञापन


जेल में स्थाई चिकित्सक न होने की वजह से उन्हें जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया था। जहां ऑक्सीजन पर उनका इलाज चल रहा था इस दौरान चिकित्सक द्वारा उन्हे डिस्चार्ज कर वापस जेल रवाना कर दिया था वही जेल परिसर में तबीयत बिगड़ने के बाद जेल पुलिस के साथ उन्हें दुबारा चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूचना पर लखनऊ से पहुंचे मृतक सत्यनारायण सिंह के पुत्र राणा प्रताप सिंह ने जिला चिकित्सालय में इलाज कर रहे एक चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए है और यह हत्या उनके विरोधियों के रिश्तेदार जो जिला चिकित्सालय में तैनात है उनके द्वारा इलाज में लापरवाही बरत कर जान बूझ कर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed