फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Preparations to fight with third wave of covid 19

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां पूरी

Fri, 09 Jul 2021 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Preparations to fight with third wave of covid 19
सुल्तानपुर। जिले में बच्चों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है। जिला महिला अस्पताल में बच्चों के लिए 40 बेड व चार सीएचसी पर भी 40 बेड तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

बच्चों को सांस लेने में कोई परेशानी न हो इसके लिए पीएम केयर फंड से दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। लंभुआ में एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए जिले में तैयारी पूरी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला महिला अस्पताल में 40 बेड, कुड़वार में 10 बेड, मोतिगरपुर में 10 बेड़, कादीपुुर में 10 बेड़ और लंभुआ सीएचसी में 10 बेड़ तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति 10 बच्चों के पीछे एक बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य विभाग को पीएम केयर फंड से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट मिला है। जिला अस्पताल में बनकर तैयार ऑक्सीजन प्लांट से जिला महिला अस्पताल में बच्चों के लिए बनाए गए 40 बेड़ पर ऑक्सीजन की सप्लाई सीधे उपलब्ध होगी।
इस प्लांट से एक मिनट में 960 लीटर ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। वहीं, कादीपुर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट भी बनकर तैयार हो चुका है। लंभुआ सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया चल रही है।

80 बेड़ की व्यवस्था पूरी: डॉ. आमिर अहमद
सुल्तानपुर। नोडल अधिकारी डॉ. आमिर अहमद ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। आठ बाल रोग विशेषज्ञों की टीम के साथ ही जिला अस्पताल और कादीपुर में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार है। जिले में कोरोना से संक्रामित बच्चों के लिए कुल 80 बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed