फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pregnant woman dies from roof fall, murder charged

Sultanpur News: छत से गिरकर गर्भवती की मौत, हत्या का लगाया आरोप

Sat, 12 Jul 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 12 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies from roof fall, murder charged
बंधुआकला (सुल्तानपुर)। हसनपुर के लोनिया का पुरवा गांव में बृहस्पतिवार शाम पांच माह की गर्भवती छत से गिरकर घायल हो गई। घर वालों ने उसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इधर, मृतका के भाई ने ससुराली जन पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गोसाईगंज के गणेशपुर की लक्ष्मी चौहान की शादी करीब पांच वर्ष पहले हसनपुर के लोनिया का पुरवा गांव निवासी बृजेश कुमार चौहान से हुई थी। बृहस्पतिवार शाम लक्ष्मी छत से गिरकर घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। लक्ष्मी के भाई राजकरन ने ससुरालीजन पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मायके वालों के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed