{"_id":"6a7a1addc3332eba2d0107bb","slug":"prd-jawan-killed-after-being-hit-by-an-suv-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-162510-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एसयूवी की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एसयूवी की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत
Tue, 11 Aug 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
शिव नारायण पांडेय। (फाइल फोटो)
भदैंया। सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर रामनगर चौराहे के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार पीआरडी जवान शिवनारायण पांडेय (55) को पीछे से टक्कर मार दी। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने एक घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं पहुंची। निजी वाहन से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद एसयूवी चालक वाहन समेत भाग निकला।
कोतवाली देहात क्षेत्र के अभियाखुर्द निवासी शिवनारायण पांडेय रविवार शाम कामतागंज बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। रामनगर चौराहे के पास पीछे से आई एसयूवी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिवनारायण ने हेलमेट नहीं पहना था। स्थानीय लोगों ने उनको सीएचसी भदैंया पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। इसके बाद वे स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन से घायल को मेडिकल कॉलेज ले गए। रात करीब साढ़े नौ बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी देहात कोतवाल हरवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान कर ली गई है। वाहन अयोध्या जिले का है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।
शिवनारायण पांडेय की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। उनके परिवार में पत्नी, दो विवाहित बेटे राहुल व पिंटू और एक बेटी है। बड़ा बेटा परदेस में रहता है।