{"_id":"5d598c8d8ebc3e89bc3bc3f1","slug":"prd-jawan-beaten-by-sub-inspector-sultanpur-news-lko476868366","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवान को एसआई ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवान को एसआई ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। बाजार शुकुल थाने में गिरफ्तार कर लाए गए वारंटी को छोड़ने के लिए पीआरडी जवान पर एसआई ने न सिर्फ दबाव बनाया बल्कि इंकार करने पर उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ित जवान ने घटना की शिकायत एसपी के साथ ही मुख्यमंत्री से की है।
बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के दूधाधारी मजरे किशनी निवासी सुरेश कुमार तिवारी पीआरडी जवान है। पुलिस दूधाधारी गांव के ही वारंटी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लाई थी। आरोप है कि थाने में तैनात एसआई अरविंद शर्मा ने पीआरडी जवान सुरेश कुमार तिवारी पर वारंटी राजेश कुमार को छोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
पीआरडी जवान की मानें तो दरोगा ने उससे कहा कि जो वारंटी गिरफ्तार कर लाया गया है उसे छोड़ना है। संतोष ने इसका विरोध किया तो दरोगा ने उसे थाने में ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ित जवान ने घटना की सूचना मोबाइल फोन से पुलिस अधीक्षक को देने के साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।