{"_id":"68dadffc4eece54bae0b96e2","slug":"praying-to-the-mother-goddess-that-every-citizen-of-the-country-remains-healthy-smriti-irani-sultanpur-news-c-96-1-lu11010-149477-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से प्रार्थना, देश का हर नागरिक रहे स्वस्थ : स्मृति इरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां से प्रार्थना, देश का हर नागरिक रहे स्वस्थ : स्मृति इरानी
Tue, 30 Sep 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
अहोरवा भवानी मंदिर में पूजन करतीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन इरानी। संवाद
अमेठी सिटी। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं। उन्होंने अहोरवा भवानी मंदिर, कालिकन धाम और दुर्गन भवानी धाम में विधिविधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी मां के चरणों में आशीर्वाद लिया है। राष्ट्र का हर नागरिक स्वस्थ और सुरक्षित रहे, अमेठी की उपलब्धियां बढ़ें और देश की अर्थव्यवस्था सशक्त बने, यही मैंने मां से प्रार्थना की है।
क्रिकेट के मैदान में भी ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य पर स्मृति ने कहा कि राष्ट्र मेरा यशस्वी हो, चाहे क्षेत्र कोई भी हो। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत इसी प्रकार से तरक्की करे, नवरात्र में मां से मैं यही कामना करती हूं। उन्होंने सभी से अपील की कि मातृशक्ति का सम्मान सिर्फ नवरात्र में नहीं, बल्कि प्रतिदिन करना चाहिए।
दोपहर करीब 12:30 बजे इन्हौंना चौराहे पर मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव और जिला पंचायत सदस्य कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने ढोल-नगाड़ों के बीच माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा। मां अहोरवा भवानी धाम में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह उनके साथ मौजूद रहे। देवी मंदिरों में पूजन के बाद करीब 4:30 बजे वह गौरीगंज स्थित अपने आवास पहुंचीं और चुनिंदा लोगों से मुलाकात की। शाम करीब पांच बजे वह भाजपा कार्यालय पहुंचीं और फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।