{"_id":"62619d1e87ab3666b16981ef","slug":"prakash-parv-sultanpur-news-lko627205552","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व
विज्ञापन
भजन कीर्तन करते सिख समुदाय के लोग।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में बृहस्पतिवार को श्री गुरु सिंह सभा की ओर से सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इसमें पंथ प्रचारकों ने गुरु महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया।
समागम कार्यक्रम में पंथ प्रचारकों ने गुरु तेग बहादुर के बारे में जानकारी दी। बताया कि गुरु तेग बहादुर सिंह सिख धर्म के नौवें गुरु हैं। हर साल 21 अप्रैल को इनका प्रकाश पर्व यानी जयंती मनाई जाती है। तेग बहादुर का जन्म अप्रैल 1621 को अमृतसर में हुआ था। आज भी लोग गुरु तेग बहादुर सिंह को एक बहादुर योद्धा के रूप में याद करते हैं। गुरु तेग बहादुर के मानवता, बहादुरी, मृत्यु, गरिमा के विचारों को गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल भी किया गया है।
इस मौके पर ज्ञानी हरवीर सिंह के जत्थे ने कीर्तन गायन किया। 19 अप्रैल से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ भी बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। इसके बाद गुरु का लंगर आयोजित हुआ। इस मौके पर संगत समेत सरदार गुरुचरन सिंह बग्गा, सरदार परमजीत सिंह बग्गा, सरदार महेंद्र पाल सिंह कलेर, सरदार सुदीप पाल सिंह, सरदार तजिंदर सिंह कलेर, लवी सलूजा, मनमीत सिंह समेत महिला व पुरुष मौजूद रहे।