फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pradhans claim to implement development plans

प्रधानों ने किया विकास की सभी योजनाएं लागू करने का दावा

Wed, 23 Dec 2020 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Pradhans claim to implement development plans
सुल्तानपुर। ग्राम प्रधान पांच वर्ष में अपनी ग्राम पंचायतों को चमकाने का दावा कर रहे हैं। पांच वर्ष की उपलब्धि में ग्राम प्रधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल पंचायत भवन, सामुदायिक प्रसाधन, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के कायाकल्प को अपनी उपलब्धियां बता रहे हैैं।
विज्ञापन

सामुदायिक प्रसाधन से गांव को खुले शौच से मुक्ति कराने का प्रयास भी उनके कार्यों में शामिल है। लाभार्थीपरक योजनाओं में पात्रों को लाभ पहुंचाने की बात बता रहे हैं। वे दो दिन बाद पांच साल की इन्हीं उपलब्धियों को लेकर वे जनता के बीच जाएंगे। गांव के विकास की कहानी ग्राम प्रधानों ने अपनी जुबानी बताई।
विज्ञापन

कादीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पड़ेला में गांववासियों को आवागमन के लिए संपर्क मार्ग एवं शौचालय की सुविधा मिल चुकी है। ग्राम प्रधान रमाशंकर मिश्र ने बताया कि ग्राम पंचायत में लगभग चार किलोमीटर खड़ंजे का निर्माण, एक किमी लंबे खड़ंजे का पुनर्निर्माण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं प्रयास करके गांव में 40 हैंडपंप लगवाकर लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई। ग्राम पंचायत में करीब 250 शौचालय व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया।
जल संचयन के लिए गांव में दो तालाब बनवाए गए। जल निकासी के लिए करीब दो किमी नाली का निर्माण हुआ। 75 को आवास की सुविधा दी गई।150 लोगों को पेंशन व श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन कराया गया है। शासन से पैरवी करके ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण कराने के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत कराया गया है। पंचायत भवन का निर्माणाधीन है।
दोस्तपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पलिया गोलपुर में पात्रों को राशन कार्ड, श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन व शौचालय की सुविधा मिल चुकी है। ग्राम प्रधान उर्मिला पांडेय का कहना है कि गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रथम एवं द्वितीय में छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए 67 डेस्क बेंच कायाकल्प योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई है।
प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में मॉडल शौचालय व बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया है। ग्राम पंचायत में करीब 45 संपर्क का निर्माण कराया गया है। इसमें इंटरलॉकिंग, खड़ंजा व मिट्टी का कार्य शामिल है। सौभाग्य योजना से विद्युतीकरण कराया गया है। ग्राम पंचायत में 50 से अधिक विद्युत पोल, तीन ट्रांसफार्मर व प्रकाश व्यवस्था कराई गई है।
आवास योजना में 300 से अधिक लाभार्थी चयनित किए गए हैं। 100 से अधिक श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन, 400 शौचालय का निर्माण, जल संचयन के लिए तालाबों की खुदाई कराई गई। पेंशन योजना के तहत पात्रों का चयन किया गया है।
स्थानीय विकास खंड की अन्नपूर्णानगर ग्राम पंचायत में पांच वर्षों में काफी विकास कार्य कराया गया है। गांव की बड़ी उपलब्धि गांव का नाम बदलना शामिल है। सभी अभिलेखों में गांव का नाम रंड़ौली से अन्नपूर्णानगर हो गया है। ग्राम प्रधान वंदना पांडेय ने बताया कि गांव में 20 सड़कों का निर्माण, परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प योजना के तहत निजी स्कूलों से बेहतर बनाया गया।

पानी निकासी के लिए नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया। शौचालय व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। पात्रों को राशनकार्ड, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया गया। इसमें 22 मुसहर जाति और 62 अन्य लोगों को लाभ दिया गया। आवास के लिए 42 पात्रों को चयनित किया गया है। पात्रों को विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन बनवाया गया। गांव को सोलर, स्ट्रीट लाइट से रोशन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed