{"_id":"62376d197021123ebb47316f","slug":"pradhanmantri-awas-sultanpur-news-lko6223977199","type":"story","status":"publish","title_hn":"1100 पीएम आवास की धनराशि फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1100 पीएम आवास की धनराशि फंसी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री आवास के पात्रों का बैंक आईएफएससी कोड गलत होने से करीब 1100 आवासों की धनराशि फंस गई है। धनराशि ट्रांसफर होने में आ रही दिक्कत के बाद जांच में मामला पकड़ा गया है। अब विभाग की ओर से पात्रों से संपर्क करके बैंक आईएफएससी कोड को दुरुस्त कराया जा रहा है। गड़बड़ी में लाभार्थियों के आवास का निर्माण रुक गया है।
चालू वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास के लिए चयनित किए गए कुछ पात्रों के बैंक आईएफएससी कोड में गड़बड़ी पाई गई है। पात्रों से आधार, बैंक समेत अन्य विवरण लिए जाने के दौरान ही यह गड़बड़ी हुई है। विवरण देने के दौरान पात्रों की ओर से संबंधित बैंकों के खाते के साथ उनका आईएफएससी कोड गलत दे दिया गया। आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब धनराशि ट्रांसफर किए जाने की स्थिति आई तो छानबीन में करीब 1100 पात्रों का आईएफएससी कोड गलत पाया गया। आईएफएससी कोड गलत होने से पात्रों के खाते में धनराशि स्थानांतरित नहीं हो सकी।
धनराशि नहीं मिलने से ऐसे पात्रों के आवास का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। छानबीन में मामला प्रकाश में आने के बाद ग्राम्य विकास विभाग सक्रिय हो गया है। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से ब्लॉकों के जरिए धनराशि पाने से वंचित प्रत्येक पात्रों के बैंक खातों व आईएफएससी कोड को दुरुस्त कराया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष के समापन को देखते हुए ब्लॉकों को कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। खामी में अभी तक इन पात्रों के आवास का निर्माण लटका है। ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राम उदरेज यादव ने बताया कि पात्रों के बैंक का आईएफएससी कोड दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द ही कार्य पूरा कराकर धनराशि आवंटन कराया जाएगा।