फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   pradhan dismissed

आरक्षित सीट पर एससी का प्रमाणपत्र लगाने वाला प्रधान बर्खास्त

Mon, 27 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
pradhan dismissed
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर एक व्यक्ति ने एससी का प्रमाणपत्र लगाकर प्रधानी हासिल कर ली। शिकायत पर हुई जांच में अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया है। इस पर जिला मजिस्ट्रेट ने ग्राम प्रधान को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

अप्रैल 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रतापपुरकमैचा ब्लॉक के सेमरीकलां ग्राम पंचायत में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। इस सीट पर पिछड़ी जाति के सतीश धुरिया ने एससी का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर प्रधानी का पद हासिल कर लिया। गांव निवासी छोटेलाल की ओर से की गई शिकायत पर जिलाधिकारी की ओर से प्रमाणपत्र की जांच के लिए टीम का गठन किया गया था। जांच में सतीश धुरिया का अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया है। प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर समाज कल्याण विभाग ने उसे निरस्त कर दिया है। अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निरस्त होने पर जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती की रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता ने सेमरीकलां के निर्वाचित ग्राम प्रधान सतीश धुरिया को रविवार को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान को बर्खास्त करने के साथ ही जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्राम पंचायत में प्रधान पद के दायित्वों के निर्वहन के लिए अग्रिम प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर सतीश धुरिया ने अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव लड़ा था। जांच में डीएम की ओर से गठित टीम ने एससी का प्रमाण पत्र गलत पाए जाने पर निरस्त कर दिया। प्रमाण पत्र निरस्त होने से आरक्षित सीट पर पिछड़ी जाति का निर्वाचन अवैध हो गया। इसकी वजह से डीएम ने ग्राम प्रधान को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed