फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pradesh will be filaria free by 2021

2021 तक प्रदेश को कराया जाएगा फाइलेरिया मुक्त

Mon, 21 Dec 2020 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Pradesh will be filaria free by 2021
सुल्तानपुर। सूबे के स्वास्थ्य व जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि आठ जनपदों में वर्चुअल माध्यम से उन्मूलन अभियान शुरू कराया गया है। उन्होंने आमलोगों के साथ अधिकारियों कर्मचारियों से वर्ष 2021 तक प्रदेश को फाइलेरिया मुक्त करने के लिए सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि फाइलेरिया बड़ा घातक रोग है। इसके उन्मूलन के लिए दवा सभी को खानी है। उन्होंने कलेक्ट्रेट से जिले के साथ वर्चुअल माध्यम से औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, रायबरेली, कौशांबी व गाजीपुर में अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में उन्होंने जनप्रतिनिधियों, डीएम रवीश गुप्ता, एसपी शिवहरी मीणा व सीडीओ अतुल वत्स के साथ दवा खाई। प्रभारी मंत्री ने रोग के उन्मूलन के लिए ग्राम प्रधानों व अन्य जनप्रतिनिधियों से लोगों को जागरूक करने के लिए सहयोग मांगा। बताया कि फाइलेरिया मच्छर काटने से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे हाथी पांव भी कहा जाता है। दो वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को दवा नहीं खानी है। यह दवा रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। मंत्री ने अधिकारियों को जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया। कहा कि अब तक किसी सरकार ने ऐसा कार्यक्रम बनाकर फाइलेरिया उन्मूलन का प्रयास नहीं किया था।
इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा में घरेलू हिंसा, गंभीर किस्म की घटनाओं, महिला अपराध समेत अन्य जानकारियां लेते हुए इस पर नियंत्रण के लिए किए गए प्रयास की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने का निर्देश दिया।
तहसील समाधान दिवस, थाना दिवस, मुुख्यमंत्री पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद धान खरीद की समीक्षा करते हुए किसानों से सीधे धान की खरीद कराने का निर्देश दिया। बैठक में पार्टी के धान खरीद प्रभारी/जिला उपाध्यक्ष राम भुवन मिश्र ने बल्दीराय, कादीपुर क्षेत्र में कई धान केंद्र पर खरीद नहीं होने व गड़बड़ी किए जाने की जानकारी प्रभारी मंत्री को दी।

प्रभारी मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी व संबंधित को गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा किसानों से धान खरीद सुनिश्चित की जाय। बैठक में विधायक सूर्यभान सिंह, सीताराम वर्मा, राजेश गौतम, डीएम रवीश गुप्ता, एसपी शिवहरी मीणा, सीडीओ अतुल वत्स समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed