फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Powerless hospital leaves patients in trouble

अस्पताल की बिजली गुल, मरीज-तीमारदार परेशान

Wed, 03 May 2017 10:42 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 03 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Powerless hospital leaves patients in trouble
तीमारदार भी रहे परेशान - फोटो : अमर उजाला

33 हजार केवी में फाल्ट की वजह से बुधवार की सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक बिजली कटौती से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ ही उनके तीमारदार बेहाल नजर आए। ओपीडी में बैठे चिकित्सकों ने टॉर्च की रोशनी में मरीजों की जांच की। जनरल वार्ड से लेकर चिल्ड्रेन वार्ड तक लोग हाथ से पंखा करते नजर आए।       

विज्ञापन



जिला अस्पताल को सप्लाई होने वाली 33 हजार लाइन में बुधवार की सुबह फॉल्ट होने से बिजली की सप्लाई ठप हो गई। जिला अस्पताल का इन्वर्टर और जनरेटर 30 मिनट में ही बंद हो गया। इसकी वजह से ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने पहुंचे मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। ओपीडी में बैठे चिकित्सक डॉ. राम धीरेंद्र, डॉ. वीबी सिंह समेत अन्य चिकित्सकों ने टॉर्च की रोशनी में मरीजों की जांच की।
विज्ञापन


डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि बिजली सप्लाई के लिए कई बार पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन किसी ने एक न सुनी। दूसरी तरफ जिला अस्पताल के जनरल वार्ड, आर्थो वार्ड, पेइंग वार्ड और चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। छोटे-छोटे बच्चों को उनकी मां साड़ी के पल्लू से हवा करती दिखीं। अन्य वार्डों में भर्ती मरीज हाथ से पंखा झलते दिखे। शाम करीब चार बजे जिला अस्पताल की सप्लाई बहाल हो सकी।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed