{"_id":"60ddee648ebc3ebb653dcec1","slug":"power-supply-system-deteriorated-in-scorching-heat-sultanpur-news-lko58501774","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण उमस में चरमराई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण उमस में चरमराई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में पांच दिनों से जारी भीषण उमस के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। लगातार हो रही कटौती से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हाहाकार मचा है। कटौती के विरोध में बुधवार की रात कांग्रेसियों ने शहर के डाकखाना उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया।
जिले में पांच दिनों से जारी भीषण उमस से लोग परेशान हो गए हैं। एकाएक लोड बढ़ने से विद्युत वितरण के संयंत्र जवाब दे गए हैं। लोड बढ़ते ही संयंत्रों में लगातार फॉल्ट आ रही है। इसकी वजह से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ट्रांसफार्मर फुंकने व लाइन में लगातार खराबी आती जा रही है।
एक खराबी दूर होते ही दूसरी फिर आ जा रही है। इसके साथ ही लोड नहीं सहन कर पाने पर फीडर बंद हो जा रहे हैं। खराबी से आपूर्ति व्यवस्था धराशाई हो गई है। खासकर शाम व रात में कई मोहल्ले अंधेरे में रह जा रहे हैं। कटौती से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसकी वजह से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। बुधवार की रात अचानक कटौती से कांग्रेसी गुस्से में आ गए। राछासं जिलाध्यक्ष मानस तिवारी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने शहर के डाकखाना उपकेंद्र पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई।
सूचना पर एसडीओ व सीओ सिटी समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।