फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Power suply cut, 50 thousand people upset.

बिजली गुल, 50 हजार लोग परेशान

Sat, 25 Jul 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 25 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन

दरियापुर के पास केबल व जंपर में फॉल्ट आने से शुक्रवार की रात डाकघर उपकेंद्र बंद हो गया। करीब चार घंटे उपकेंद्र बंद रहने से 50 हजार आबादी रात में उमस भरी गर्मी से परेशान रही। शहर का प्रमुख सब स्टेशन बंद होने की सूचना से वितरण खंड में खलबली मच गई।

विज्ञापन


रात में ही लाइनों की जांच के बाद फॉल्ट दूर करके भोर में आपूर्ति बहाल की गई। आपात कटौती के बाद रात में करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही आपूर्ति शुरू की गई दरियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास 33 हजार की हाईटेंशन लाइन की केबल जल गई। केबल जलते ही दो जगह मुख्य लाइन का जंपर भी कट गया।
विज्ञापन


केबल जलने एवं जंपर कटते ही डाकघर उपकेंद्र बंद हो गया। रात करीब साढ़े 11 बजे ही डाकखाना उपकेंद्र बंद होते ही शहर में हाहाकार मच गया। सब स्टेशन बंद होने की सूचना मिलते ही वितरण खंड के कर्मी परेशान हो गए। इंजीनियरों के निर्देश पर विद्युतकर्मी रात में ही फॉल्ट की खोज में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के दौरान एक जगह केबल जलना एवं दो जगह जंपर कटना पाया गया। रात करीब तीन बजे फॉल्ट दूर करके डाकघर उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल की गई। करीब चार घंटे डाकघर उपकेंद्र बंद रहने से शहर की 50 हजार आबादी उमस भरी गर्मी से परेशान रही।

एसडीओ एके सिंह ने बताया कि रात में ही फॉल्ट दूर करके भोर में आपूर्ति बहाल कर दी गई। शुक्रवार की रात में ही शास्त्रीनगर पानी टंकी के पास खराबी आने से मोहल्ले की आपूर्ति प्रभावित रही। केएनआई उपकेंद्र के टाउन सेकंड की व्यवस्था तीन दिन बाद भी पटरी पर नहीं आ सकी है। शुक्रवार की रात भी विनोबापुरी मोहल्ले की आपूर्ति प्रभावित रही।


तीन घंटे रही आपात कटौती
रमजान के बाद शहर की बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था के दौरान सिस्टम कंट्रोल लखनऊ से इमरजेंसी रोस्टिंग भी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार की रात अचानक साढ़े आठ से साढ़े 11 बजे तक तीन घंटे की आपात कटौती कर दी गई। इससे शहर भर की बिजली गुल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed