{"_id":"6859a26ff9ea4cbbe10250a7","slug":"power-failure-in-payagipur-crossing-area-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-135628-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रांसफार्मर फुंका, पयागीपुर चौराहा क्षेत्र में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रांसफार्मर फुंका, पयागीपुर चौराहा क्षेत्र में बिजली गुल
Tue, 24 Jun 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। पयागीपुर चौराहे पर राजकीय आईटीआई के सामने स्थित ट्रांसफार्मर रविवार देर रात फुंक गया जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने टीपीनगर उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। इससे गर्मी के मौसम में करीब पांच हजार की आबादी परेशान है।
शहर के पयागीपुर चौराहे पर ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र के नारायनपुर फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार रात करीब एक बजे अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर जीआईटीआई के पास लगे 250 एमवीए के ट्रांसफार्मर में शार्ट-सर्किट से स्पार्किंग होने लगी जिससे फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई।
बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर सोमवार सुबह करीब चार बजे जैसे ही बिजली आपूर्ति चालू की, ट्रांसफार्मर फुंक गया। सोमवार देर शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका जिसके चलते राजकीय आईटीआई परिसर व पयागीपुर चौराहे की बिजली आपूर्ति बाधित है। अवर अभियंता जियालाल का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।