{"_id":"60c254198ebc3e00d33f30a5","slug":"power-failure-in-15-villages-sultanpur-news-lko581873591","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
लंभुआ (सुलतानपुर)। दो दिन पहले आई आंधी से क्षेत्र के करीब 40 विद्युत पोल टूट गए हैं। इससे 15 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से 35 हजार की आबादी प्रभावित है। बिजली न आने से ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार की शाम तक आपूर्ति चालू होने की उम्मीद जताई है।
सोमवार की रात आई तेज आंधी से काफी नुकसान हो गया। आंधी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली के करीब 40 खंभे टूट गए। शिवगढ़ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सूर्यभान पट्टी, गरयें, बरुआ, हरिहरपुर, करनपुर, मठिया, भरखरी, देवलपुर, गोपालापुर, केशवपुर, श्रीपतिपुर, दहेव गोपाल पट्टी, मुकुंदपुर, सहिनवा व हाटा गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से करीब 35 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दिन तो किसी तरह बीत जाता है लेकिन रात में काफी परेशानी होती है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से सभी परेशान हैं। एसडीओ सौरभ उपाध्याय ने बताया कि कुछ खंभे बदल दिए गए हैं। कुछ बदले जा रहे हैं। विद्युत कर्मी युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। जिन स्थानों पर खंभे टूटे हैं, वहां जल्द ही आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।